Please wait

हिमाचल में सुबह से धूप खिली, मुख्यमंत्री करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मुख्यमंत्री सुक्खू आज प्रदेश के तीन जिलों- लाहुल स्पीति, कुल्लू और मंडी का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लेंगे।

11 Jul 2023

हिमाचल में सुबह से धूप खिली, मुख्यमंत्री करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

शिमला। बीते 48 घंटों से बारिश की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में मंगलवार दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई है। प्रदेश के अधिकांश भागों में धूप निकली हुई है और मौसम सुहावना बना हुआ है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू आज प्रदेश के तीन जिलों- लाहुल स्पीति, कुल्लू और मंडी का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम के अनुसार वे हमीरपुर के नादौन से हवाई मार्ग से कुल्लू जाएंगे। कुल्लू जाने से पहले भी मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र का बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कुल्लू पहुंचेंगे जहां वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के साथ राहत कार्यों की समीक्षा भी करेंगे और स्थानीय जनता से भी रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री लाहुल स्पीति भी जाएंगे और वहां भी बाढ़ से हुए नुकसान की स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का उसके बाद मंडी आने का कार्यक्रम है। वहां भी वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को शिमला लौट आएंगे।

वहीं प्रदेश में लगातार दो दिन हुई बारिश से अधिकतर पेय परियोजनाएं बंद पड़ी हुई हैं। सरकार ने उन्हें जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं और सभी फील्ड अफसर कर्मियों, डॉक्टर और नर्स आदि की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त मंगलवार को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। राजधानी शिमला में भी हालात बारिश से बेहद खराब हुए हैं। शिमला की पेयजल आपूर्ति बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई है और अगले दो और तीन दिन तक शिमला में इसके बाहर होने की संभावना है। प्रदेश में बीते दो दिनों से हुई बारिश से 17 लोगों की विभिन्न दुर्घटनाओं में मौत हुई है।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार से बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग द्वारा आज भी कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट दिया गया है लेकिन सुबह से ही अधिकतर स्थानों पर धूप खिली हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News